SAMASYA GHABRAHAT NHI EK SIKH HAI
समस्या घबराहट नही एक सीख है...
BY AMIT ANANT
समस्या को क्या करना है समस्या को है आना।
समस्या जीवन का अंग है इसे सब ने पहचाना।
समस्या के हल में पड़ कर जीवन भूल न जाये,
समस्या का हल होता है ये समस्या को है जाना।।
SAMASYA GHABRAHAT NHI EK SIKH HAI...साथियों यह समस्या जीवन मे आना जरूरी होती है...क्यों कि अगर समस्या नही आएगी तो इंसान को समझ नाम की चीज नही आएगी और समस्या से कभी घबराना नही चाहिए क्यों कि समस्या जब भी आती है तो कुछ न कुछ सीख दे कर जाती है...और बहुत कुछ हम सभी को सीखा कर जाती है। और यह हमारे आप के लिए बहुत अच्छी बात है।क्यों कि समस्या हरदम इन्सान की कसौटी के लिए आती है....और वह कसौटी करके ही जाती है ऐसे में जो घबरा जाता है वो हार जाता है परन्तु जो समझदारी से समस्या को समझने की कोशिश करता है उसको नया विकल्प मिलता है और एक नई सीख मिलती है और वो समस्या से जीत हासिल करता है।...कोई माने या ना माने परन्तु... समस्या जीवन का महत्वपूर्ण अंग की तरह होता है और ये सदैव साथ मे सफर करता है। जैसे सुख के साथ दुःख, जीवन के साथ मृत्यु, जस के साथ अपजस, सकारात्मक के साथ नकारात्मक, पाप के साथ पुण्य, प्रेम के साथ ईर्ष्या, लोभ के साथ मोह,इत्यादि.... रहता है ठीक उसी प्रकार जीवन का महत्वपूर्ण अंग बन कर समस्या भी हमारे जीवन मे रहती है।....परन्तु एक खास बात यह भी होती है कि समस्या आती तभी है जब हम किसी चीज को समझने में गलती करते है ध्यान नही देते है लापरवाही करते है।जब हम अचेतना में रहते है और किसी भी चीज को चेतना से नही देखते और समझते है तभी यह समस्या आती है।...उस से पहले कभी नही आती है।...अगर जीवन को चेतना में होश पूर्वक जीते है ध्यान देते हुए की क्या सही है और क्या गलत है तो समस्या कभी नही आती है।...यह रहती साथ मे जरूर है परंतु आती तभी है जब हम अपने ध्यान खोते है।उस से पहले समस्या नही आती है।और सबसे खास बात यह है कि जब भी आती है मनुष्य को समझा कर जाती है यह बहुत बड़ी बात है।वह केवल आप को सजग करने आती है। एक नया रास्ता दिखाने आती है।
SAMASYA GHABRAHAT NHI EK SIKH HAI...इस लिए कभी भी कोई समस्या आये तो उसको धैर्य से प्रेम से ध्यान से चेत पूर्वक समझो देखो तो आप को एहसास होगा कि यह कोई समस्या नही है बल्कि मार्ग दिखाने का एक बहुत ही सुनहरा अवसर है।... परन्तु... इंसान हृदय से महसूस नही करके मन से समस्त समस्या को देखता है जिसके चलते छोटा सी समस्या बड़ी हो जाती है ।...इस लिए समस्या को समझो...उसको इग्नोर मत करो और जल्द ही उसके बारे में समझ मे आ जाते है।
SAMASYA GHABRAHAT NHI EK SIKH HAI...साथियों समस्या के ऊपर बहुत सारी बातें है जो दिखाई , समझाई और बताई जा सकती है।...परन्तु फिर हाल इतना ही काफी है।
SAMASYA GHABRAHAT NHI EK SIKH HAI...साथियों हमारा लेख कैसे लगा कृपया हमें अपने कमेंट के माध्यम से अवगत कराए एवं अपना शुभाशीष देने की कृपा करें।...
"धन्यवाद"
@Amit anant
Delhi
#FeelingPositive
My Insta:-
https://www.instagram.com/amit_ananat
My Blog:-
https://amitananat.blogspot.com/
My twitter:-
https://twitter.com/Amitkanant
My Fb Page:-https://www.facebook.com/Amitananatwriter/
My Fb Page:-https://www.facebook.com/Amitananat/
My Youtube:-https://youtube.com/c/amitanantw
वाह वाह...बेहतरीन एवं सत्य कहा आप ने बहुतख़ूब..
ReplyDelete👌👌👌👌